Love you Zindagi

著者: livehindustan - HT Smartcast
  • サマリー

  • हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
    続きを読む 一部表示
activate_samplebutton_t1
エピソード
  • अति हर चीज की बुरी होती है
    2024/09/16
    अति हर चीज की बुरी होती है | कोरोना ने हमारी ज़िन्दगी में काफी चीज़ें बदल दी हैं | हमारा खाना पान, जीने का तरीका, यहाँ तक की हमारे सोचने तक का तरीका | काढ़ा, जड़ी बुटिया और कई आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करना हमने शुरू कर दिए | लकिन इन सभी का सेवन नियमित मात्रा में करना चाहिए | लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिए कि कैसे इससे बचाव किया जा सकता है |
    続きを読む 一部表示
    20 分
  • दर्द के बारे में: इसके कारण, लक्षण और बचाव
    2024/09/09
    बदन दर्द एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को होती ही है, लेकिन इसकी वजह से किसी काम में मन भी नहीं लग पाता है। कई लोग बदन दर्द के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बदन दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी गैस के कारण भी बदन दर्द हो सकता है जबकि कई बार नींद पूरी न होने के कारण भी शरीर में दर्द होता है। लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में सुने बदन दर्द, सर दर्द आदि क्यों और कैसे होता है और इसके इलाज के बारे में जाने |
    続きを読む 一部表示
    11 分
  • आयुर्वेदिक उपचार के परिणाम देरी से क्यों? | Why are the results of Ayurvedic treatment delayed?
    2024/09/02
    आयुर्वेद सदियों से हमारे लिए संजीवनी की तरह काम कर रहा है, लेकिन आयुर्वेदिक तरीके से किए गए उपचार का परिणाम देर से क्यों मिलता है? क्या आयुर्वेद बाक़ी उपचारों से ज़्यादा फायदेमंद है? हम किन तरीकों से इसे अपना सकते है? इन सब जानकारियों के लिए सुनिए इस एपिसोड को जिसमें हिंदुस्तान की एडिटर जयंती रंगनाथन बात कर रही है आयुष मंत्रालय की सलाहकार डॉ रेनू बत्रा से।
    続きを読む 一部表示
    20 分

あらすじ・解説

हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |

Love you Zindagiに寄せられたリスナーの声

カスタマーレビュー:以下のタブを選択することで、他のサイトのレビューをご覧になれます。